2:34 am Friday , 20 November 2026
BREAKING NEWS

भाऊराव देवरस एवं महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर किया गया व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण

विद्या भारती की महिती भूमिका की देन भाऊराव देवरस संजीव उपाध्याय

संघर्ष से निकलकर दिलाई आजादी से मुक्ति महारानी लक्ष्मीबाई : राजेश कुमार शर्मा

पूर्व छात्र परिषद ने भी किया श्रद्धा सुमन अर्पित

सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग, बरेली में भाऊराव देवरस जयंती एवं वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई जयंती श्रद्धा, सम्मान एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के आचार्यों ने दोनों महान व्यक्तित्वों के जीवन, उनके संघर्ष, त्याग, समर्पण एवं राष्ट्र के प्रति योगदान पर प्रकाश डालते हुए भैया-बहनों को उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ हुआ। भाव राव देवरस के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए आचार्य संजीव कुमार उपाध्याय ने कहा कि उनका जीवन समाज सेवा, संगठन, समरसता एवं राष्ट्रहित के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। उन्होंने बताया कि समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश उनके जीवन से मिलता है। उनके विचार आज भी समाज को एकता, सेवा और संगठन के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

वहीं महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती के अवसर पर आचार्य राजेश कुमार शर्मा ने उनके अदम्य साहस, वीरता एवं देशभक्ति पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महारानी लक्ष्मीबाई भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की ऐसी अमर वीरांगना थीं, जिन्होंने अंग्रेजी शासन के विरुद्ध संघर्ष करते हुए अपने प्राणों का बलिदान दे दिया। उनका जीवन नारी शक्ति, आत्मसम्मान, साहस और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने भैया-बहनों को बताया कि कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ना चाहिए। महारानी लक्ष्मीबाई का जीवन प्रत्येक भारतीय के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कुमार पांडे ने दोनों महान विभूतियों के जीवन प्रसंगों के माध्यम से भैया-बहनों को प्रेरणा प्रदान की। उन्होंने कहा कि महापुरुषों एवं वीरांगनाओं की जयंती मनाने का वास्तविक उद्देश्य उनके आदर्शों को जानना और उन्हें अपने व्यवहार एवं जीवन में उतारना है। भाव राव देवरस से हमें समाज सेवा, संगठन और सामाजिक समरसता की शिक्षा मिलती है, जबकि महारानी लक्ष्मीबाई से साहस, स्वाभिमान, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणा प्राप्त होती है। उन्होंने सभी भैया-बहनों से आह्वान किया कि वे इन महान व्यक्तित्वों के आदर्शों को अपनाकर एक जिम्मेदार, संस्कारवान एवं राष्ट्रनिष्ठ नागरिक बनें। इसी के साथ पूर्व छात्र परिषद की एक बैठक भी संपन्न हुई जिसमें सभी पदाधिकारीयों ने महापुरुषों के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।कार्यक्रम में विद्यालय के संपूर्ण भैया-बहनों एवं आचार्य परिवार की सक्रिय उपस्थिति रही। सभी ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.