12:33 am Wednesday , 18 November 2026
BREAKING NEWS

बिसौली। डी पॉल स्कूल में बाल दिवस के उपलक्ष्य में

बिसौली। डी पॉल स्कूल में बाल दिवस के उपलक्ष्य में नर्सरी कक्षा के नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए विशेष उत्साह एवं खुशियों का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक फादर डॉक्टर मार्टिन बीसी ने नर्सरी के बच्चों को प्यारी-प्यारी स्माइली देकर बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। बच्चों के चेहरों पर स्माइली पाकर खिली मुस्कान ने पूरे वातावरण को आनंदमय बना दिया। फादर डॉक्टर मार्टिन बीसी ने बच्चों को स्नेह एवं आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि नन्हे बच्चे विद्यालय की सबसे अनमोल धरोहर हैं। बच्चों की मुस्कान ही संसार की सबसे खूबसूरत मुस्कान है, क्योंकि इन्हीं नन्हे चेहरों में कल का सुनहरा भविष्य बसता है। उनकी मुस्कान, मासूमियत और जिज्ञासा ही विद्यालय की वास्तविक खुशियाँ हैं। प्रत्येक बच्चे को प्यार, प्रोत्साहन और अच्छे संस्कारों के साथ आगे बढ़ने का अवसर मिलना चाहिए। इस अनूठी पहल के माध्यम से बच्चों को यह संदेश दिया गया कि उनकी छोटी-सी मुस्कान भी खुशियों की बड़ी वजह बन सकती है। विद्यालय का यह स्नेहपूर्ण प्रयास बाल दिवस को नन्हे-मुन्नों के लिए यादगार और आनंदमय बनाने वाला रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.