समाजवादी पार्टी के नेता,मुख्य सचेतक,लोक लेखा समिति के सदस्य तथा सांसद धर्मेन्द्र यादव ने जनपद बदायूं के वरिष्ठ समाजवादी,पूर्व ब्लॉक प्रमुख तथा बिसौली विधानसभा के अध्यक्ष रहे रामवीर सिंह यादव एडवोकेट के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।
इस मौके पर धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि श्री रामवीर सिंह ने अपना पूरा जीवन बिसौली की जनता तथा पार्टी की सेवा में लगा दिया,हर संघर्ष के समय में वह एक चट्टान की तरह पार्टी के साथ खड़े रहे तथा जीवन पर्यंत समाजवादी पार्टी को मजबूत करने में लगे रहे।आज उनके निधन की सूचना से मै पूर्णतया स्तब्ध हूँ तथा उनके गोलोकवासी होने से पार्टी को अपूर्णीय क्षति हुई है।
उन्होंने आगे कहा कि मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा परिवार को इस असहनीय दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।


bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com