बिल्सी। नगर के बदायूं रोड स्थित विधायक हरीश शाक्य के आवास पर रविवार को आयोजित कश्यप समाज की सामाजिक संगोष्ठी का शुभारंभ विधायक ने महर्षि कश्यप जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस मौके पर समाज के लोगों ने महर्षि कश्यप जी के आदर्शों पर चलने और समाज की एकजुटता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। संगोष्ठी में विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि कश्यप समाज परिश्रम, स्वाभिमान और सेवा का प्रतीक है। समाज ने सदैव अपने कर्म, संस्कार और समर्पण के माध्यम से सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। महर्षि कश्यप जी का त्याग, तपस्या और ज्ञान हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके बताए आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर समाज को नई दिशा दी जा सकती है। कश्यप समाज के प्रमुख वक्ताओं ने कहा कि समाज की मजबूती के लिए आपसी भाईचारा, सहयोग और शिक्षा को बढ़ावा देना जरूरी है। सभी लोगों को एकजुट होकर सामाजिक कार्यों में भागीदारी करनी चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ी को बेहतर संस्कार और सकारात्मक दिशा मिल सके। इस मौके पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा नेकपाल कश्यप, अधिवक्ता जितेंद्र कश्यप, शिवराज कश्यप, लोकराम कश्यप, राहुल कश्यप, राजेश कश्यप, महेंद्र पाल कश्यप, रामौतार कश्यप, ओमप्रकाश कश्यप, कल्लू कश्यप, श्याम सिंह कश्यप, कुलदीप कश्यप, सत्यभान कश्यप, लक्ष्मण कश्यप, विष्णु कश्यप, महीपाल कश्यप, वीरेंद्र कश्यप और केशरी कश्यप आदि मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com