7:53 am Saturday , 14 November 2026
BREAKING NEWS

मानदेय वृद्धि और सेवा सुरक्षा की मांग को लेकर रोजगार सेवकों ने भरी हुंकार, 17 नवंबर से लखनऊ में अनिश्चितकालीन धरना

मानदेय वृद्धि और सेवा सुरक्षा की मांग को लेकर रोजगार सेवकों ने भरी हुंकार, 17 नवंबर से लखनऊ में अनिश्चितकालीन धरना

केशव गुप्ता

बकाया भुगतान न होने से मनरेगा कार्यों पर संकट, खंड विकास अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
उसावां (बदायूं)। मानदेय वृद्धि, सेवा सुरक्षा और मनरेगा श्रमिकों के लंबित भुगतान सहित विभिन्न मांगों को लेकर रोजगार सेवकों ने आंदोलन का ऐलान कर दिया है। उत्तर प्रदेश राज्य रोजगार सेवक संघ एवं मनरेगा कर्मचारी संघ के आह्वान पर आगामी 17 नवंबर 2026 से लखनऊ में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
इसी क्रम में शुक्रवार, 13 नवंबर को विकासखंड उसावां के रोजगार सेवकों ने खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया। रोजगार सेवकों ने कहा कि लंबे समय से उनकी मांगें लंबित हैं, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि जब तक मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
रोजगार सेवकों के आंदोलन से ग्राम पंचायतों में मनरेगा से जुड़े कार्य प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, मनरेगा श्रमिकों की लंबित मजदूरी का भुगतान न होने से विशेष रोजगार सप्ताह के संचालन पर भी संकट मंडराने लगा है।
इस दौरान प्रमोद कुमार यादव, नीलेश कुमार, रामवीर सिंह, जयवेन्द्र सिंह, प्रमोद कुमार, अरबिन्द कुमार, अनिल कुमार, जितेन्द्र बाबू, विमलेश कुमारी, भगवान सिंह, सत्यवीर सिंह, फिराजुल हसन, संजीव कुमार, अशोक कुमार सहित अन्य रोजगार सेवक मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.