7:43 pm Thursday , 12 November 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में दर्दनाक हादसा: ट्रक की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौके पर मौत, मां गंभीर घायल

बदायूं में दर्दनाक हादसा: ट्रक की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौके पर मौत, मां गंभीर घायल

केशव गुप्ता

एआरटीओ कार्यालय के पास बाईपास पर हुआ भीषण हादसा, एक ही परिवार में मचा कोहराम
बदायूं। जनपद में एआरटीओ कार्यालय के निकट बाईपास पर एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, मुजरिया थाना क्षेत्र के ग्राम कटैया निवासी दंपती अपने पुत्र के साथ बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान बाईपास पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से तीनों गंभीर रूप से हादसे का शिकार हो गए। हादसा इतना भीषण था कि पिता और पुत्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत की खबर से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। गंभीर रूप से घायल महिला की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.