बिसौली। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आम जनता व व्यापारियों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से कोतवाली पुलिस ने बुधवार को भारी पुलिस बल के साथ मुख्य बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की।
पुलिस इंस्पेक्टर सर्वेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस बल ने मुख्य मार्गों, चौराहों और बाजारों का दौरा किया। इस दौरान पुलिस इंस्पेक्टर सर्वेंद्र कुमार शर्मा ने स्थानीय व्यापारियों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं व सुझावों को सुना। उन्होंने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह मुस्तैद है और असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जा रही है। पुलिस की इस सक्रियता और गश्त से आम नागरिकों और दुकानदारों में सुरक्षा का एक मजबूत अहसास देखने को मिला।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com