10:25 pm Tuesday , 10 November 2026
BREAKING NEWS

रोहित जाटव को न्याय दिलाने को कांग्रेस संघर्ष करेगी – अजीत यादव

दातागंज रामलीला मेले में दलित नौजवान रोहित जाटव की हत्या का मामला
# कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव के साथ एसएसपी से मिलने पहुंचीं मृतक रोहित जाटव की पत्नी रजनी जाटव ,न्याय माँगा # एसपी सिटी को सौंपा ज्ञापन , दातागंज कोतवाल को दंडित करने ,हत्यारों की गिरफ्तारी ,सरकारी नौकरी और एक करोड़ रुपए मुआवजे की मांग की
#रोहित जाटव को न्याय दिलाने को कांग्रेस संघर्ष करेगी – अजीत यादव
————————————————————————–
बदायूँ। 10 नवंबर। दातागंज रामलीला मेले में दलित नौजवान रोहित जाटव की हत्या के मामले में न्याय की मांग को लेकर मृतक रोहित जाटव की विधवा रजनी जाटव मंगलवार को बदायूँ जिला कांग्रेस कार्यालय पंहुची और कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव से सहयोग मांगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने उनसे कहा कि रोहित जाटव को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस संघर्ष करेगी।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव मृतक रोहित जाटव की विधवा रजनी जाटव को लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे । एसएसपी के मौजूद न होने पर एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह से वार्ता हुई और ज्ञापन सौंपा ।
ज्ञापन में दातागंज कोतवाल समेत लापरवाह पुलिस कर्मियों को दंडित करने , रोहित जाटव के हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार करने , रोहित जाटव की विधवा रजनी जाटव को सरकारी नौकरी और परिवार को एक करोड़ रुपए मुआवजा देने की मांग की गई।
मृतक रोहित जाटव की विधवा रजनी जाटव ने कहा कि उनकी सात महीने की बेटी ,सात ननदों और सास ससुर के भरण पोषण की जिम्मेदारी रोहित के कंधों पर थी। रोहित की मौत के बाद पूरा परिवार बेसहारा हो गया है। उन्होंने कहा कि रोहित की किसी से कोई दुश्मनी और लड़ाई झगड़ा नहीं था। उनकी हत्या के बाद परिवार के सामने जीवन यापन का संकट खड़ा हो गया है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि दातागंज रामलीला मेले में हुई हत्या की घटना से पुलिस प्रशासन की लापरवाही उजागर हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की जगह मामले को सांप्रदायिक रंग देने की साजिश कर रही है। कांग्रेस किसी भी कीमत पर भाजपा की सांप्रदायिक साजिशों को कामयाब नहीं होने देगी। कहा कि कांग्रेस रोहित जाटव के परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है । न्याय दिलाने के लिए हर संभव संघर्ष किया जायेगा।
वार्ता और ज्ञापन के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव के साथ मृतक रोहित जाटव की पत्नी रजनी जाटव,उनकी सात महीने की बेटी , तीन बहनें संजीवनी , शिखा और निशा , दो बहनोई शिवम और प्रदीप , कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष नवनीत यादव, रिटायर्ड कानूनगो सुरेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.