12:42 am Monday , 9 November 2026
BREAKING NEWS

सहसवान – खेत में मिला बुजुर्ग का शव, गला कटा मिलने से मचा हड़कंप, हत्या की आशंका

बदायूं: खेत में मिला बुजुर्ग का शव, गला कटा मिलने से मचा हड़कंप, हत्या की आशंका

सहसवान (बदायूं)। सहसवान कोतवाली क्षेत्र में महावा नदी के किनारे एक खेत में बुजुर्ग का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक का गला कटा हुआ मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, महावा नदी के किनारे खेत में बुजुर्ग का शव पड़ा मिला। शव का गला कटा होने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आशंका है कि किसी धारदार हथियार से बुजुर्ग के गले पर वार किया गया है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फिलहाल मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.