12:46 am Monday , 9 November 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी – ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की आमने-सामने टक्कर, बाइक सवार की मौत

।

दिल्ली से माता-पिता से मिलने गांव आ रहे थे गफ्फार, परिवार में कोहराम।

बिल्सी, बदायूँ 8 नवंबर।

बिल्सी के खितौरा-रफीनगर मार्ग पर शनिवार रात ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार गफ्फार सैफी (40) की मौत हो गई। वह दिल्ली से अपने गांव महलोली लौट रहे थे। गांव के पास ही सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी बाइक टकरा गई।

आसपास के लोगों ने घायल गफ्फार को बिल्सी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर बिल्सी कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंची।

सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की गई है।

परिजनों के मुताबिक, गफ्फार सैफी पुत्र मटरू सैफी दिल्ली में रहकर मेहनत-मजदूरी करते थे। शनिवार रात वह बाइक से अपने माता-पिता से मिलने गांव महलोली आ रहे थे। इसी दौरान गांव के निकट हादसा हो गया। गफ्फार की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.