1:00 am Sunday , 8 November 2026
BREAKING NEWS

उझानी: एस्सेल में रंगोली प्रतियोगिता की धूम, 61 नन्हे हाथों ने रंगों से उकेरी भारतीय संस्कृति।


उझानी (बदायूँ) 7 नवंबर ।

दीपावली के पावन पर्व पर शनिवार को एस्सेल ओडियन पब्लिक स्कूल, उझानी का परिसर रंगों से सराबोर हो उठा। रंगोली प्रतियोगिता में 61 विद्यार्थियों ने अपनी कल्पना, कला और टीमवर्क का ऐसा जलवा बिखेरा कि देखने वाले देखते रह गए।

किसी ने रंगों से दीप सजाए, तो किसी ने फूलों से खुशियों का संदेश लिखा। हर रंगोली में भारतीय संस्कृति, उत्सवों की परंपरा और सामूहिक सृजन की झलक साफ दिखी।

इस बार प्रतियोगिता की सबसे बड़ी खासियत रही – अकेले नहीं, सब साथ। बच्चों ने एक-दूसरे के विचारों का सम्मान किया, धैर्य रखा, सहयोग किया और नेतृत्व का परिचय दिया। यही तो असली शिक्षा है।

*🏆 ये रहे विजेता*

*कक्षा 4-5, बालिका वर्ग*
प्रथम -सुपर सोनिक बॉम्ब टीम: आयुषी, अवनि, उन्नति सक्सेना, कशिश
*द्वितीय -* आयरन क्वींस टीम: अक्षिता, आध्या

*कक्षा 4-5, बालक वर्ग*
*प्रथम -* पार्टी पॉपर्स टीम: आरव, जयंत, अयांश शर्मा, शाहवाज़, अयांश यादव
*द्वितीय -* चैम्पियन नीरज टीम: आदित्य, कार्तिक

*कक्षा 6-8, बालिका वर्ग*
*प्रथम -* फ्लाइंग फाल्कन्स टीम: फरिया, श्रुति
*द्वितीय -* नॉकआउट क्वींस टीम: अक्सा, फातिमा, इस्बाह, कंचन, हुजैफा, सिद्धि, तेजल

*कक्षा 6-8, बालक वर्ग*
*प्रथम -* धुरंधर धोनी टीम: केशव, अनंत, आयुष शाक्य, शौर्य
*द्वितीय -* पावरफुल पंड्या टीम: अंश, पारस, अक्षत

*सांत्वना पुरस्कार -* वेल क्वींस टीम: अवंतिका, मिष्टी मौर्य, दीपिका, आराध्या वर्मा (कक्षा 3)

इसके अलावा दीपांशी, अरीबा, गरिमा, शिवांगी, राधिका, भूमि, रिशिका, जरीन, मान्या, मानिक, तरुनित, आरव, अनिरुद्ध, मानवी, आराध्या, श्रद्धा, तृषा, वर्तिका, मुस्तफा, कुशाग्र, अरनव, रूबल, प्रभास, अवि, रुद्र सहित अनेक बच्चों ने उत्साह से भाग लिया।

विद्यालय प्रबंधक सुधांशु गुप्ता ने कहा – रंगोली सिर्फ रंगों का मेल नहीं, विचारों, कल्पनाओं और संस्कारों का संगम है। जैसे अलग-अलग रंग मिलकर खूबसूरत रंगोली बनाते हैं, वैसे ही अलग-अलग प्रतिभाएं मिलकर सशक्त समाज बनाती हैं। शिक्षा का असली मकसद किताबी ज्ञान नहीं, बच्चों में सृजनशीलता, आत्मविश्वास, नेतृत्व और सहयोग की भावना जगाना है। हर बच्चा अपने आप में एक अनूठा रंग है।

आयोजन में अक्षय सक्सेना, पूजा यादव, गुंजन, रितिका, प्रियंका, कुसुम, सृष्टि अग्रवाल सहित पूरे विद्यालय परिवार का सहयोग रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.