बदायूं। शहीद भगत सिंह कोचिंग संस्थान, बदायूं से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले होमगार्ड अभ्यर्थियों का चयन होने पर संस्थान की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सात अक्टूबर, शनिवार को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक अमित यादव सर, रोहित पटेल सर एवं सौरभ पटेल सर ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। सभी चयनित अभ्यर्थियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
संस्थान के शिक्षकों ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता उनकी मेहनत, लगन, अनुशासन और निरंतर प्रयासों का परिणाम है। यह उपलब्धि न केवल चयनित विद्यार्थियों के लिए गर्व का विषय है, बल्कि संस्थान के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।
इस दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी तरह मेहनत और ईमानदारी के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
शहीद भगत सिंह कोचिंग संस्थान परिवार की ओर से सभी चयनित होमगार्ड अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएं।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com