6:39 pm Friday , 6 November 2026
BREAKING NEWS

एस्सेल ओडियन पब्लिक स्कूल में पॉट एंड दीया डेकोरेशन प्रतियोगिता में बिखरे रचनात्मकता के रंग

मिट्टी के दीयों में सजी कल्पनाओं की रोशनी, नन्हे हाथों ने रचा हुनर और संस्कारों का संगम।

एस्सेल ओडियन पब्लिक स्कूल में पॉट एंड दीया डेकोरेशन प्रतियोगिता में बिखरे रचनात्मकता के रंग, विजेता सम्मानित।

उझानी (बदायूं) 6 नवंबर ।

धनतेरस की शुभ बेला पर शुक्रवार को एस्सेल ओडियन पब्लिक स्कूल, उझानी का परिसर दीपोत्सव की जगमगाहट, रचनात्मक ऊर्जा और उत्साह से सराबोर हो उठा। मिट्टी के दीयों में सजे सपने, रंगों से महकते कलश और नन्हे हाथों की अद्भुत कलाकारी ने सभी का मन मोह लिया।

अवसर था विद्यालय में आयोजित ‘पॉट एंड दीया डेकोरेशन प्रतियोगिता 2026-27’ का, जिसमें कक्षा 2 से 8 तक के विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशक्ति, कलात्मक प्रतिभा और नवाचार का शानदार प्रदर्शन किया।

कक्षा 2 से 5 तक ‘दीया डेकोरेशन’ तथा कक्षा 6 से 8 तक ‘पॉट डेकोरेशन’ प्रतियोगिता आयोजित की गई। बच्चों ने रंगों, आकर्षक आकृतियों एवं सजावटी सामग्री से साधारण मिट्टी के दीयों और कलशों को आकर्षक कलाकृतियों में बदल दिया। हर दीया एक कल्पना और हर कलश एक उपलब्धि नजर आ रहा था।

विद्यालय के प्रबंधक सुधांशु गुप्ता ने कहा, “शिक्षा केवल किताबों को पढ़ना नहीं, बल्कि अपने हाथों से कुछ नया रचना, प्रयोग करना और अनुभवों से सीखना है। जब बच्चे स्वयं कुछ बनाते हैं, तो उनके हाथों में हुनर, मस्तिष्क में नवाचार और व्यक्तित्व में आत्मविश्वास विकसित होता है। यही ‘Learning by Doing’ और ‘Experiential Learning’ की वास्तविक सार्थकता है।

उन्होंने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि अपनी प्रतिभा, सकारात्मक सोच और संस्कारों से जीवन को प्रकाशित करने की प्रेरणा भी है।

प्रधानाचार्य विमल सिंह ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता एवं उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियां बच्चों में एकाग्रता, धैर्य, सौंदर्यबोध, सूक्ष्म कौशल और समस्या-समाधान की क्षमता विकसित करती हैं। साथ ही भारतीय पर्वों एवं पारंपरिक कलाओं से उनका भावनात्मक जुड़ाव मजबूत करती हैं।

ये रहे विजेता

दीया डेकोरेशन – कक्षा 2 से 5

कक्षा 2 – प्रथम – रूही, द्वितीय – मान्या, तृतीय – वैष्णवी, सांत्वना – रिया
कक्षा 3 – प्रथम – दीपिका एवं लक्ष्मी, द्वितीय – कुलदीप, तृतीय – आरुष, सांत्वना – शौर्य राघव
कक्षा 4 – प्रथम – अरीबा, द्वितीय – गरिमा, तृतीय – राधिका, सांत्वना – रिशिका
कक्षा 5 – प्रथम – आदित्य, द्वितीय – उत्कर्ष, तृतीय – आयुषी, सांत्वना – कशिश

पॉट डेकोरेशन – कक्षा 6 से 8

कक्षा 6 – प्रथम – फातिमा, द्वितीय – इस्बाह, तृतीय – अक्सा, सांत्वना – अर्नव
कक्षा 7 – प्रथम – मानवी, द्वितीय – वर्तिका, तृतीय – मदीहा, सांत्वना – प्रभास
कक्षा 8 – प्रथम – फरिया, द्वितीय – पारस, तृतीय – श्रुति, सांत्वना – अंश

कार्यक्रम को सफल बनाने में अक्षय सक्सेना, पूजा यादव, गुंजन माहेश्वरी, रितिका शर्मा, प्रियंका साहू, अनामिका, हिमांशी, मेघा, लवी, कषक, सोनी, कुसुम, रोशन, सृष्टि सिसौदिया, सृष्टि अग्रवाल, कशिश, श्वेता, प्रियंका माथुर, प्रत्यांशी एवं आकांक्षा सहित विद्यालय परिवार का सराहनीय सहयोग रहा।

अंत में प्रबंधक सुधांशु गुप्ता ने सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “दीये केवल घरों को रोशन करते हैं, लेकिन शिक्षा, संस्कार और सृजनशीलता से प्रज्वलित प्रतिभाएं पूरे समाज का भविष्य रोशन करती हैं। हमारा उद्देश्य केवल बच्चों को प्रतियोगिताओं में विजेता बनाना नहीं, बल्कि प्रत्येक बच्चे के भीतर छिपी प्रतिभा को पहचानकर उसे जीवन की चुनौतियों के लिए आत्मविश्वासी, कुशल और सृजनशील बनाना है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.