9:30 pm Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र ध्रुव चौहान ने क्षेत्रीय संस्कृति महोत्सव में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन।

आँवला। सरस्वती विद्या मंदिर, भुर्जी टोला, आँवला के कक्षा अष्टम के प्रतिभाशाली छात्र भैया ध्रुव चौहान ने संस्कृति महोत्सव में अपनी प्रतिभा, ओजस्वी वाणी एवं प्रभावशाली प्रस्तुति से विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
पूर्व में संकुल एवं प्रांत स्तरीय संस्कृति महोत्सव के अंतर्गत आयोजित कथा-कथन प्रतियोगिता में भैया ध्रुव चौहान ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जीवन, शौर्य, त्याग एवं राष्ट्रभक्ति पर आधारित ओजस्वी प्रस्तुति देते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उत्कृष्ट उपलब्धि के आधार पर उन्होंने क्षेत्र स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
इसी श्रृंखला में रानी लक्ष्मीबाई सरस्वती बालिका विद्या मंदिर बरेली में आयोजित तीन दिवसीय क्षेत्रीय संस्कृति महोत्सव में भी भैया ध्रुव चौहान ने महाराणा प्रताप के शौर्य एवं पराक्रम को अपनी प्रभावशाली वाणी के माध्यम से प्रस्तुत करते हुए सभी का ध्यान आकर्षित किया। उनकी आत्मविश्वासपूर्ण अभिव्यक्ति, ओजस्वी शैली एवं विषय पर सशक्त पकड़ ने उनकी प्रतिभा को विशेष रूप से प्रदर्शित किया।
इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबन्धक राकेश कुमार सक्सेना ने हर्ष व्यक्त करते हुए भैया ध्रुव चौहान को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय प्रधानाचार्य गवेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, सांस्कृतिक चेतना, राष्ट्रभक्ति एवं अभिव्यक्ति कौशल का विकास करती हैं। उन्होंने छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ध्रुव की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.