बदायूं। ओबीसी मोर्चा भाजपा ब्रज प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवीन प्रजापति के प्रथम बदायूं आगमन पर जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा सुनील राठौर के नेतृत्व में लालपुल पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया।
स्वागत के बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष नवीन प्रजापति ने प्रजापति समाज के परिवारों से मुलाकात की और चाय पर चर्चा के दौरान केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार की योजनाओं तथा समाज के हित में किए गए कार्यों पर विचार साझा किए।
नवीन प्रजापति ने कहा कि प्रजापति समाज की पहचान प्राचीन काल से चली आ रही मिट्टी की कला और संस्कृति से जुड़ी है। यह कला धर्म, संस्कृति और प्रकृति के अनुरूप है। उन्होंने समाज के लोगों से अपील की कि इस दीपावली पर अधिक से अधिक मिट्टी के दीपकों का उपयोग करें, ताकि पारंपरिक कला को बढ़ावा मिले और कुम्हार परिवारों को आर्थिक मजबूती मिल सके।
इस अवसर पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी प्रजापति परिवारों से मिट्टी के दीपकों की खरीदारी कर स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा धीरज पटेल, राजू प्रजापति, आकाश पाल, रविंद्र साहू, नरेंद्र शर्मा, सुधांशु मैथिली, अनिल साहू, नरेंद्र वर्मा, सर्वेश प्रजापति सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।





bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com