5:50 pm Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

खूनी बंदर का आतंक: हमले में किसान आमिर खान घायल, वन विभाग की कार्यशैली पर ग्रामीणों में आक्रोश

सिलहरी (बदायूं)। पीएस पटेल की रिपोर्ट

ब्लॉक सालारपुर क्षेत्र के गांव दहेमी में एक खूंखार बंदर का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि बंदर प्रतिदिन किसी न किसी व्यक्ति पर हमला कर उसे घायल कर रहा है, लेकिन वन विभाग की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है।

गुरुवार को गांव में बकरी चरा रहे किसान आमिर खान पर बंदर ने अचानक हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग की टीम गांव में मौजूद होने के बावजूद बंदर को पकड़ने में नाकाम रही। आरोप है कि टीम ने बंदर को पकड़ने के लिए कोई प्रभावी प्रयास नहीं किया। इससे ग्रामीणों में वन विभाग की कार्यशैली को लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है।

ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से खूंखार बंदर को जल्द पकड़वाने और गांव के लोगों को उसके आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो किसी बड़ी अनहोनी की आशंका बनी रहेगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.