12:12 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

अयोध्या के भव्य दीपोत्सव में बदायूँ की स्वर साधिका डॉ. सविता चौहान देंगी लोक गायन एवं भजनों की प्रस्तुति

रामनगरी अयोध्या में 5 नवंबर को आयोजित होने वाले भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम में डॉ. सविता चौहान लोक गायन एवं भजनों की मनमोहक प्रस्तुति देंगी।
भगवान श्रीराम की पावन नगरी में आयोजित इस भव्य सांस्कृतिक आयोजन में अपनी गायन कला के माध्यम से लोक संस्कृति और भक्ति संगीत की छटा बिखेरेंगी। उनके द्वारा प्रस्तुत लोकगीत एवं भजन कार्यक्रम में आध्यात्मिकता के साथ भारतीय लोक परंपराओं की सुंदर झलक देखने को मिलेगी।
अयोध्या के प्रतिष्ठित दीपोत्सव समारोह में प्रस्तुति देने का अवसर मिलना उनके लिए गौरव एवं सम्मान का विषय है। इस अवसर पर वह अपनी संगीत साधना और कला के माध्यम से भगवान श्रीराम के प्रति श्रद्धा एवं भक्ति भाव अर्पित करेंगी।यह अवसर कलाकार के लिए न केवल सम्मान की बात है, बल्कि अपनी कला और प्रतिभा को एक बड़े सांस्कृतिक मंच पर प्रदर्शित करने का भी सुनहरा अवसर है।
डॉ. सविता चौहान की यह प्रस्तुति दीपोत्सव के सांस्कृतिक उत्सव को विशेष रंग प्रदान करेगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.