12:36 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

ब्लूमिंगडेल स्कूल में दशावतार थीम पर वार्षिकोत्सव की भव्य धूम, विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा दर्शकों का मन

ब्लूमिंगडेल स्कूल, बदायूँ में वार्षिकोत्सव समारोह बड़े ही हर्षाेल्लास, उत्साह एवं भव्यता के साथ आयोजित किया गया। समारोह में कक्षा सात से बारह तक के विद्यार्थियों ने भगवान विष्णु के दशावतार की पौराणिक एवं आध्यात्मिक थीम पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियाँ दीं। विद्यार्थियों के उत्कृष्ट अभिनय, आकर्षक वेशभूषा, नृत्य एवं संगीत ने भारतीय संस्कृति, धार्मिक परम्पराओं और आध्यात्मिक विरासत को मंच पर जीवंत कर दिया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि बरेली नगर निगम के माननीय महापौर डॉ. उमेश गौतम, सम्मानित विशिष्ट अतिथि सुप्रसिद्ध उद्योगपति श्री राकेश आहूजा तथा विशिष्ट अतिथि प्रतिष्ठित उद्योगपति श्री सुनील अरोड़ा के कर कमलों द्वारा विद्याधात्री माँ सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलन व माल्यापर्ण कर किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भगवान विष्णु के दस अवतारों पर आधारित भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ रहीं। विद्यार्थियों ने मत्स्य, कूर्म, वराह, नरसिंह, वामन, परशुराम, श्रीराम, श्रीकृष्ण, बुद्ध एवं कल्कि अवतारों को विभिन्न नृत्य, नाट्य एवं संगीत प्रस्तुतियों के माध्यम से अत्यंत प्रभावशाली ढंग से मंच पर प्रस्तुत किया। रंग-बिरंगे परिधान, मनमोहक वेशभूषा, आकर्षक मंच सज्जा, उत्कृष्ट प्रकाश व्यवस्था एवं शानदार अभिनय ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। तत्पश्चात विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों की छटा प्रस्तुत की।

प्रत्येक अवतार के माध्यम से विद्यार्थियों ने यह संदेश देने का प्रयास किया कि जब-जब धरती पर अधर्म, अन्याय एवं बुराइयों का प्रभाव बढ़ता है, तब-तब भगवान विभिन्न रूपों में अवतरित होकर धर्म की स्थापना एवं मानवता की रक्षा करते हैं। कार्यक्रम में भारतीय पौराणिक कथाओं के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, सत्य, न्याय, साहस, करुणा और धर्म के महत्व को भी अत्यंत सुंदरता से दर्शाया गया।
विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से यह भी संदेश दिया कि दशावतार केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक ही नहीं, बल्कि इनमें जीवन के महत्वपूर्ण आदर्श एवं समाज को सही दिशा प्रदान करने वाली शिक्षाएँ भी निहित हैं। प्रत्येक प्रस्तुति में विद्यार्थियों का आत्मविश्वास, अनुशासन, अभिनय कौशल, रचनात्मकता एवं सामूहिक समन्वय विशेष रूप से सराहनीय रहा।

समारोह में उपस्थित मुख्य अतिथि डॉ. उमेश गौतम सहित सभी विशिष्ट अतिथियों एवं अभिभावकों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ बच्चों का उत्साहवर्धन किया। विद्यार्थियों की अथक मेहनत, शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन एवं विद्यालय प्रबंधन के सहयोग का उत्कृष्ट समन्वय पूरे कार्यक्रम में देखने को मिला।

डेल स्कूल का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना ही नहीं, बल्कि उन्हें भारतीय संस्कृति, सभ्यता, आध्यात्मिक विरासत एवं नैतिक मूल्यों से जोड़ना भी है। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, टीम भावना एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति का विकास करते हैं।


दशावतार थीम पर आधारित इस भव्य आयोजन ने विद्यार्थियों को अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को समझने और उसे आधुनिक मंचीय कला के माध्यम से प्रस्तुत करने का अनूठा अवसर प्रदान किया। कार्यक्रम ने यह सिद्ध किया कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता प्राप्त करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना भी है।

अंत में विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्य ने मुख्य अतिथि सहित सभी आमंत्रित अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं कार्यक्रम से जुड़े सहयोगियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परम्पराओं, आध्यात्मिक मूल्यों एवं विद्यार्थियों की बहुमुखी प्रतिभा का अद्भुत संगम प्रस्तुत करते हुए यह भव्य वार्षिकोत्सव समारोह सभी के हृदय में अविस्मरणीय छाप छोड़ गया। मंच संचालन अंग्रेजी प्रवक्ता सैफ उद्दीन एवं उनके मार्गदर्शन में अग्रिमा पाल, रिदा समर व ज़रीन सिद्दीकी के द्वारा किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.