3:58 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

बदायूं पुलिस का बड़ा अभियान: एक रात में 131 वारंटी और वांछित गिरफ्तार

बदायूं पुलिस का बड़ा अभियान: एक ही रात में 131 वारंटी और वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

एसएसपी अंकिता के निर्देशन में जनपदभर में चली गिरफ्तारी की कार्रवाई, सभी आरोपियों को न्यायालय में किया जाएगा पेश

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं सुश्री अंकिता के निर्देशन में जनपद पुलिस ने वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया। दिनांक 3/4 नवंबर 2026 की रात्रि में चलाए गए इस अभियान के दौरान जनपद की विभिन्न थाना पुलिस ने कुल 131 एनबीडब्ल्यू (NBW) वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

पुलिस द्वारा जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अभियान चलाकर लंबे समय से न्यायालय में पेश न होने वाले वारंटियों और विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

जनपद पुलिस द्वारा चलाए गए इस विशेष अभियान के तहत बड़ी संख्या में गिरफ्तारियां की गईं। पुलिस का कहना है कि वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.