7:58 pm Saturday , 31 October 2026
BREAKING NEWS

आंवला में बेटे ने पिता पर मारपीट और कर्ज का दबाव बनाने का आरोप लगाया, एसडीएम से मांगी सुरक्षा।

आंवला। आंवला तहसील के चकरपुर गांव के राहुल श्रीवास्तव ने एसडीएम को शिकायत दी। उन्होंने पिता पर मारपीट और कर्जदारों के रुपये चुकाने का दबाव बनाने का आरोप लगाया। राहुल ने सुरक्षा और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

राहुल ने शिकायत में बताया कि वह मजदूरी कर अपने बच्चों और परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनके मुताबिक, पिता चन्द्रपाल श्रीवास्तव शराब पीते और जुआ खेलते हैं। वह अपनी सारी कृषि जमीन बेच चुके हैं।

राहुल का आरोप है कि पिता गांव और आसपास के लोगों से बहाने बनाकर उधार लेते हैं। कर्जदार रुपये मांगने के लिए राहुल पर दबाव बनाते हैं। लोक-लाज के डर से उन्हें यह रकम चुकानी पड़ती है।

राहुल ने कहा कि विरोध करने पर पिता शराब के नशे में गाली-गलौज करते हैं और मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। उनका यह भी आरोप है कि पिता उन्हें खेतों में खेती का काम नहीं करने देते। कर्जदारों के तकादे और पिता के व्यवहार से परेशान होकर उन्होंने एसडीएम से मदद मांगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.