7:58 pm Wednesday , 21 October 2026
BREAKING NEWS

उझानी में भाजपा बूथ अध्यक्ष की मां का आकस्मिक निधन

उझानी में भाजपा बूथ अध्यक्ष की मां का आकस्मिक निधन, परिवार में कोहराम।

बहादुरगंज निवासी विमला देवी (60) थीं पूर्व सभासद महीपाल राठौड़ की पत्नी, कल सुबह कछला गंगा घाट पर होगा अंतिम संस्कार।

उझानी/बदायूं 21 अक्टूबर ।

नगर के मोहल्ला बहादुरगंज से एक दुखद खबर सामने आई है। भाजपा के बूथ अध्यक्ष श्रवण कुमार राठौर की मां और नगर पालिका परिषद के पूर्व सभासद महीपाल राठौड़ की पत्नी विमला देवी (60 वर्ष) का आज अचानक निधन हो गया।

विमला देवी के आकस्मिक निधन की खबर सुनते ही पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलते ही श्रवण राठौर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं और नगर के संभ्रांत लोगों का तांता लग गया। सभी ने शोक-संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया और इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।

पूर्व सभासद महीपाल राठौड़ के निवास पर दोपहर से ही शोक संवेदना व्यक्त करने वालों की भीड़ लगी हुई है।

श्रवण राठौर ने बताया कि माता जी की शवयात्रा कल सुबह उनके पैतृक निवास बहादुरगंज से कछला गंगा घाट के लिए रवाना होगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.