
बदायूँ: 21 अक्टूबर। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी छह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थलों के सम्भाजन के उपरान्त मतदेय स्थलों के आलेख्य का प्रकाशन कर दिया गया है। इसके सम्बंध में कोई भी आपत्ति/सुझाव 26 अक्टूबर 2026 तक प्रकाशन स्थलों पर प्रस्तुत किया जा सकता है।
वर्तमान में मतदेय स्थलों की संख्या- वर्तमान में विधानसभा क्षेत्र 112-बिसौली में 501 मतदेय स्थल, 113-सहसवान में 491, 114-बिल्सी में 429, 115-बदायूँ में 438, 116-शेखूपुर में 490 तथा 117-दातागंज में 510 मतदेय स्थल सहित कुल 2859 मतदेय स्थल हैं।
सम्भाजन के उपरान्त आलेख्य प्रकाशित मतदेय स्थल-विधानसभा क्षेत्र 112-बिसौली में 486 मतदेय स्थल, 113-सहसवान में 477, 114-बिल्सी में 418, 115-बदायूँ में 430, 116-शेखूपुर में 477 तथा 117-दातागंज में 490 मतदेय स्थल सहित कुल 2778 मतदेय स्थलों का आलेख्य प्रकाशित किया गया है। प्रकाशित सूची सम्बंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के कार्यालयों (तहसील कार्यालयों) तथा जिला निर्वाचन कार्यालय में जनसामान्य निरीक्षण हेतु उपलब्ध है। इसके सम्बंध में कोई भी आपत्ति/सुझाव 26 अक्टूबर 2026 तक प्रकाशन स्थलों पर प्रस्तुत किया जा सकता है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com