4:54 pm Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

उसहैत में युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, पांच लोगों पर मुकदमा

बदायूं

उसहैत में युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, पांच लोगों पर मुकदमा

केशव गुप्ता

बदायूं। उसहैत थाना क्षेत्र के एक गांव से युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। युवती के पिता का आरोप है कि थाना क्षेत्र के ही पांच लोग उनकी बेटी को ईको गाड़ी में अपने साथ लेकर फरार हो गए। घटना के बाद परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन युवती का कोई पता नहीं चल सका।
युवती के पिता के मुताबिक, 4 अक्टूबर की शाम करीब छह बजे आरोपी उनकी बेटी को अपने साथ ले गए। काफी खोजबीन के बाद भी जब युवती का सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने थाना उसहैत पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पिता ने पुलिस से बेटी को सकुशल बरामद कराने और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
उसहैत थाना मिशन शक्ति प्रभारी उपनिरीक्षक संजय गौड़ ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर और जांच के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ धारा 137(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस युवती की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि युवती को जल्द बरामद करने के साथ ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.