5:04 pm Tuesday , 6 October 2026
BREAKING NEWS

न्यायालय से जारी था गैर-जमानती वारंट, पुलिस ने घर पर दबिश देकर दबोचा

बदायूं

न्यायालय से जारी था गैर-जमानती वारंट, पुलिस ने घर पर दबिश देकर दबोचा

केशव गुप्ता

बदायूं/उसावां। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना उसावां पुलिस ने एक एनबीडब्ल्यू वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान पंकज पुत्र गोपाल, उम्र करीब 35 वर्ष, निवासी ग्राम वमनपुरा, थाना उसावां, जनपद बदायूं के रूप में हुई है। अभियुक्त के खिलाफ वाद संख्या 695/17 में धारा 325/323/504 भादवि के तहत न्यायालय द्वारा गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था।
पुलिस टीम ने अभियुक्त के घर पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुनील कुमार चौधरी एवं कांस्टेबल रविन्द्र कुमार शामिल रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.