3:49 pm Tuesday , 29 September 2026
BREAKING NEWS

उझानी में अजब प्रेम की गजब कहानी: तीन बच्चों की मां अपने से आधी उम्र के प्रेमी को लेकर फरार

उझानी में अजब प्रेम की गजब कहानी: तीन बच्चों की मां अपने से आधी उम्र के प्रेमी को लेकर फरार।

पिता का आरोप प्रेमी पत्नी के जेवर भी ले गया साथ।

उझानी (बदायूं) 29 सितंबर ।

कोतवाली उझानी क्षेत्र में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। मोहल्ला नझियाई की एक तीन बच्चों की मां, अपने से आधी उम्र के युवक को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गई। युवक भी शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं, चौथा होने वाला है। युवक के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

प्रार्थी सुरेश कश्यप पुत्र चंद्र पाल निवासी मोहल्ला नझियाई कस्बा व कोतवाली उझानी ने प्रभारी निरीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि मोहल्ले की ही एक महिला उसके विवाहित पुत्र करन को अपने प्रेमजाल में फंसाकर 27 सितंबर की शाम को अपने साथ भगा ले गई है।

आरोप है कि उसका पुत्र करन घर से जाते समय अपनी पत्नी के सोने-चांदी के तीन जेवर भी साथ ले गया है। प्रार्थी के अनुसार पुत्र करन की पत्नी के पास तीन अबोध बच्चे हैं और चौथा बच्चा होने वाला है, जबकि जिस महिला पर आरोप है उसके भी तीन बड़े-बड़े बच्चे हैं।

काफी तलाश के बाद भी जब बेटे का पता नहीं चला तो पीड़ित पिता ने आज कोतवाली पहुंचकर शिकायती पत्र सौंपा। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस