2:48 pm Friday , 25 September 2026
BREAKING NEWS

टिन शेड उतारते समय बरती गई लापरवाही बनी मौत का कारण, बाइक सवार युवक की गर्दन कटी

बदायूं

टिन शेड उतारते समय बरती गई लापरवाही बनी मौत का कारण, बाइक सवार युवक की गर्दन कटी

केशव गुप्ता

इस्लामनगर। थाना क्षेत्र के गांव जाफरपुर में सड़क पर टिन शेड उतारते समय बरती गई कथित लापरवाही से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार गांव चंदोई निवासी अंकुश पुत्र प्रेम सिंह संभल जनपद के चंदौसी स्थित एक फैक्ट्री में रात की ड्यूटी करता था। शुक्रवार रात वह बाइक से अपने चचेरे भाई राकेश पुत्र चंद्रभान और पड़ोसी दिलीप पुत्र राम भरोसे के साथ चंदौसी जा रहा था।
बताया जा रहा है कि गांव जाफरपुर में पूर्व प्रधान के घर के सामने सड़क पर कुछ लोग पिकअप वाहन से टिन शेड उतार रहे थे। इसी दौरान अचानक टिन शेड को विपरीत दिशा में मोड़ दिया गया। सड़क से गुजर रहे बाइक सवार अंकुश इसकी चपेट में आ गया और टिन शेड उसकी गर्दन पर जा लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना को लेकर गांव में भी शोक का माहौल है। पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस