बदायूं
बिल्सी में गाली-गलौज और गेट तोड़ने का आरोप।
बिल्सी 20 सितंबर।
थाना बिल्सी क्षेत्र के गांव उलैया में गाली-गलौज कर लोहे की रॉड से घर का गेट तोड़ने का मामला सामने आया है। पीड़ित आशीष मिश्रा पुत्र विनय कुमार निवासी उलैया ने पुलिस को तहरीर दी है।
पीड़ित के अनुसार 2 सितंबर 2026 बुधवार को वह घर पर नहीं था। तभी गांव के ही रमाकान्त पुत्र स्व. राघवेन्द्र ने उसके घर के गेट पर आकर गालियां देनी शुरू कर दीं। घर में मौजूद पीड़ित की मां और पत्नी ने डर के कारण गेट बंद कर लिया।
आरोप है कि इसके बाद रमाकान्त ने लोहे की रॉड से गेट तोड़ने का प्रयास किया और कई जगह से गेट क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर बिल्सी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़कर ले जाने लगी। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में ही आरोपी ने पूरे परिवार को खत्म करने और उड़ाने की धमकी दी।
पीड़ित ने बताया कि घटना का वीडियो भी उसके पास मौजूद है। इस घटना से परिवार में जान-माल का खतरा बना हुआ है। तहरीर 7 सितंबर को दी गई।
पुलिस ने तहरीर को CCTNS पर दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक सोमवीर सिंह को सौंपी गई है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


