2:04 pm Sunday , 20 September 2026
BREAKING NEWS

सहसवान में राधा अष्टमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, छप्पन भोग लगाकर मनाया राधा रानी जन्मोत्सव

सहसवान में राधा अष्टमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, छप्पन भोग लगाकर मनाया राधा रानी जन्मोत्सव

सहसवान, बदायूँ। नगर सहसवान में शनिवार को राधा अष्टमी का पर्व बड़े ही धूमधाम, श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर के विभिन्न मंदिरों और श्रद्धालुओं के घरों में राधा रानी के जन्मोत्सव पर विशेष पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी थी।

मोहल्ला मोहिउद्दीनपुर के राम मंदिर में छप्पन भोग की रही धूम

नगर के मोहल्ला मोहिउद्दीनपुर स्थित प्राचीन श्री राम मंदिर में राधा अष्टमी का मुख्य आयोजन किया गया। मंदिर परिसर को गेंदे के फूलों और रंग-बिरंगी झालरों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था।

मंदिर पुजारी द्वारा राधा-कृष्ण की विधि-विधान से पूजा कराई गई। इस अवसर पर राधा रानी के लिए 56 प्रकार के व्यंजनों से सजा छप्पन भोग तैयार किया गया, जो आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में पहुंचे और भजन-कीर्तन में बढ़-चढ़कर भाग लिया। ढोलक-मंजीरे की थाप पर देर तक कीर्तन चलता रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

सैफुल्लागंज के कामेश्वर नाथ मंदिर में महिलाओं ने की आरती

वहीं, श्रीमन कामेश्वर नाथ मंदिर, सैफुल्लागंज में भी राधा अष्टमी का कार्यक्रम बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया गया। यहां मोहल्ले एवं आस-पास की श्रद्धालु महिलाओं ने एकत्र होकर राधा रानी को भोग लगाया। महिलाओं ने आरती कर राधा रानी के भजनों पर कीर्तन किया। मंदिर परिसर में दिन भर जयकारों से भक्तिमय माहौल बना रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस