2:05 pm Sunday , 20 September 2026
BREAKING NEWS
उझानी में जैन मंदिर में गूंजे भक्ति के स्वर, विधान पूजा में उमड़े श्रद्धालु।

उझानी में जैन मंदिर में गूंजे भक्ति के स्वर, विधान पूजा में उमड़े श्रद्धालु।

उझानी में जैन मंदिर में गूंजे भक्ति के स्वर, विधान पूजा में उमड़े श्रद्धालु।

उझानी (बदायूं) 20 सितंबर ।

कस्बा के मोहल्ला साहूकारा स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में दशलक्षण पर्व के अंतर्गत विधान पूजा का आयोजन बड़े भक्ति भाव के साथ किया गया।

मंदिर के मुख्य हॉल में केसरिया वस्त्र धारण किए हुए पंडितों और व्रतियों ने वेदी के सामने बैठकर शांतिधारा और विधान पूजन किया। पूजन के दौरान जिनवाणी का पाठ और मंत्रोच्चार से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो गया।

उझानी जैन समाज की महिलाओं ने भी पूजा विधान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूजन के बाद भगवान महावीर स्वामी की आरती की गई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

इस मौके पर अनूप जैन, निखिल जैन, अर्जित जैन, संचित जैन, चीकू जैन, शशांक जैन, सम्यक जैन, सक्षम जैन, प्रदीप जैन, अतिशय जैन, अरुण जैन, मनोज जैन, कुलदीप जैन, सजन जैन, अंशुल जैन, शुभ जैन, बॉबी जैन, चिराग जैन, नारायण जैन सहित जैन समाज के कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस