9:58 pm Saturday , 19 September 2026
BREAKING NEWS

सहसवान – मुहीउद्दीनपुर राम मंदिर में राधा अष्टमी पर पहुंचे युवा भाजपा नेता मयंक गुप्ता, पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद

सहसवान – मुहीउद्दीनपुर राम मंदिर में राधा अष्टमी पर पहुंचे युवा भाजपा नेता मयंक गुप्ता, पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद

*सहसवान, बदायूं।* नगर के मोहल्ला मुहीउद्दीनपुर स्थित राम मंदिर में राधा अष्टमी के पावन पर्व पर भव्य आयोजन किया गया। इस शुभ अवसर पर युवा भाजपा नेता मयंक गुप्ता मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

मंदिर में राधा रानी के जन्मोत्सव पर विशेष श्रृंगार और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया था। मयंक गुप्ता ने राधा-कृष्ण के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

इस दौरान मंदिर कमेटी के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। मयंक गुप्ता ने सभी श्रद्धालुओं को राधा अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति और एकता को मजबूत करते हैं।

इस मौके पर मंदिर परिसर में प्रसाद वितरण भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस