मैनपुरी 19 सितंबर ।
आरसी महिला महाविद्यालय मैनपुरी की पूर्व प्राचार्या एवं वर्तमान डायरेक्टर डॉ. सुशीला त्यागी का शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे निधन हो गया। उनके निधन की खबर से शिक्षा जगत और महाविद्यालय परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।
डॉ. त्यागी लंबे समय तक आरसी महिला महाविद्यालय से जुड़ी रहीं। प्राचार्या के रूप में उन्होंने महाविद्यालय की शैक्षिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को नई ऊंचाई दी। शिक्षा के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। महाविद्यालय परिवार ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया है।
निधन की सूचना मिलते ही महाविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों, छात्राओं और शुभचिंतकों में शोक छा गया। सभी ने उनके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की गई।
मैनपुरी से अरूण कुमार।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


