2:31 pm Saturday , 19 September 2026
BREAKING NEWS

BRB Model School में कन्या पूजन एवं भंडारे का आयोजन……


बदायूं। गणेश उत्सव के पावन अवसर पर गणेश विसर्जन से एक दिन पूर्व BRB Model School के प्रांगण में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ कन्या पूजन एवं भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं स्टाफ सदस्यों ने पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान कन्याओं का विधिवत पूजन किया गया तथा उन्हें श्रद्धापूर्वक भोजन कराया गया। इसके उपरांत विद्यालय परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय परिवार के सदस्यों ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर विद्यालय का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय एवं आध्यात्मिक रहा। शिक्षक एवं स्टाफ सदस्यों ने सामूहिक रूप से आयोजन में सहयोग करते हुए भगवान गणेश से विद्यालय परिवार के सुख, समृद्धि, शांति एवं सर्वकल्याण की कामना की।

विद्यालय परिवार द्वारा आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम ने आपसी सौहार्द, श्रद्धा और आध्यात्मिक भावना को और अधिक प्रबल किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस