सामूहिक विवाह: 262 से अधिक जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ
बिल्सी। अंबियापुर ब्लॉक परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। इसमें 262 से अधिक जोड़ों ने वैवाहिक रस्में पूरी कर एक-दूसरे का हाथ थामा और जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया। समारोह में केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, डीएम अवनीश राय, विधायक हरीश शाक्य, ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी भारती, शिशुपाल शाक्य, नगर पालिकाध्यक्ष ज्ञानदेवी सागर, एसडीएम गौरव आर्य, बीडीओ शैली गोविल समेत कई अधिकारी व जनप्रतिनिधि विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देकर सुखी दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में इस्लामनगर नगर पंचायत, इस्लामनगर ब्लॉक, सहसवान, उझानी, दहगवां, बिल्सी, कछला और रुदायन क्षेत्र के जोड़े शामिल हुए। प्रदेश मंत्री डीपी भारती, ओमप्रकाश सागर, सीओ आलोक सिद्धू, तहसीलदार प्रभा सिंह, और नायब तहसीलदार बदन सिंह यादव, राहुल देव शाक्य, आदित्य महेश्वरी, तेजस्वी सागर, सूरज भारती, युधिष्ठिर सिंह, राजीव कुमार और बबलू सिंह आदि मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


