11:40 pm Friday , 18 September 2026
BREAKING NEWS

उमंग प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

उमंग प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
मोहिनी और खुशी ने कविता में मारी बाजी
बिल्सी। बीआरसी अंबियापुर परिसर में शुक्रवार को ब्लॉक स्तरीय ‘उमंग’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में ब्लॉक की सभी न्याय पंचायतों से चयनित छात्र-छात्राओं ने विभिन्न शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक स्पर्धाओं में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं का निष्पक्ष संचालन एआरपी रमन सिंह एवं अमित गुप्ता ने कराया।
कक्षा एक से तीन के हिन्दी कविता सुनाओ प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय घंघोसी की छात्रा मोहिनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंग्रेजी कविता में प्राथमिक विद्यालय रायपुर बुजुर्ग की छात्रा खुशी विजेता रहीं। कक्षा चार व पांच की कहानी सुनाओ प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय बादशाहपुर के छात्र लकी ने प्रथम स्थान हासिल किया। कक्षा छह से आठ की जीएस क्विज प्रतियोगिता में विद्यालय कटिन्ना के छात्र अंशु ने बाजी मारी। विद्यार्थियों ने भाषण, वाद-विवाद, क्विज समेत अन्य प्रतियोगिताओं में भी उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
समापन पर सीडीओ गामिनी सिंगला एवं बीईओ अंबियापुर प्रशांत सिंह राठौर ने विजेता व उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सुशील चौधरी, राधावल्लभ, किरण देवी, शैलेश प्रताप सिंह, धीरेन्द्र सिंह, मुकुल कुमार, जयवीर सिंह, रणजीत सिंह और भगत सिंह, बीना सिंह, मुकुल कुमार सिंह, केसरपाल सिंह, हरि सिंह, अमरपाल सिंह, ऐश्वर्या राय, बृजभान सिंह, ओमपाल सिंह, गोविंद गुप्ता, शैलेश प्रताप चौहान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस