आज दिनांक 18/09/2026 को भौतिक विज्ञान परिषद का पुनर्गठन महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. डॉ. सपना भारती की अध्यक्षता में किया गया।
भौतिक विज्ञान की विभागाध्यक्षा डॉ. मंजूषा ने परिषद गठन में भिन्न दो प्रतियोगिताएँ क्रमशः (1) चार्ट एवं मॉडल प्रतियोगिता तथा (2) सेमिनार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
चार्ट एवं मॉडल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रिया वासु, द्वितीय स्थान प्रतिभा शर्मा तथा तृतीय स्थान संयुक्त रूप से सोनल तथा तन्वी शर्मा ने प्राप्त किया।
सेमिनार प्रतियोगिता में चिराग शर्मा प्रथम स्थान पर रहे तथा द्वितीय स्थान पर रजत सिंह एवं तृतीय स्थान पर तन्वी शर्मा रहीं।
भौतिक विज्ञान परिषद के पुनर्गठन में चिराग शर्मा को अध्यक्ष पद , तन्वी शर्मा को उपाध्यक्ष पद , प्रिया वासु को सचिव पद तथा रजत सिंह एवं प्रतिभा शर्मा को कक्षा प्रतिनिधि के पद पर मनोनीत किया गया।
वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. मदन मोहन वर्ष्णेय तथा अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. पारुल रस्तोगी ने परिषद की प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका निभाई।
अंत में महाविद्यालय की प्राचार्या ने छात्र-छात्राओं को परिणाम बताकर उन्हें महाविद्यालय की शिक्षा सम्बन्धी गतिविधियों से ओत-प्रोत कर उन्हें आशीर्वचन प्रदान किए। इस अवसर पर छात्र-छात्राएँ एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।



bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


