बदायूं
बदायूं के इस्लामिया इंटर कॉलेज में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम, नवविवाहित जोड़ों को दिया गया आशीर्वाद।
बदायूं 18 सितंबर।
जनपद के इस्लामिया इंटर कॉलेज में शुक्रवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सम्मिलित होकर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को सुखद एवं मंगलमय दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में समाज के अंतिम पायदान पर खड़े परिवारों के सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तिकरण के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना इसी का एक सशक्त उदाहरण है।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक एवं पूर्व राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता, जिला महामंत्री भाजपा एमपी सिंह राजपूत, एमएलसी प्रतिनिधि शारदेंदु पाठक, विश्वजीत गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र राजपूत, दुर्गेश वार्ष्णेय, सुधीर श्रीवास्तव, जिलाधिकारी अवनीश राय एवं मुख्य विकास अधिकारी सुश्री गामिनी सिंगला सहित अन्य गणमान्यजन व अधिकारी उपस्थित रहे।


bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


