5:50 pm Friday , 18 September 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में धूमधाम से हुआ सामूहिक विवाह समारोह, केंद्रीय मंत्री और विधायक ने दिया वर-वधू को आशीर्वाद

बदायूं

बिल्सी में धूमधाम से हुआ सामूहिक विवाह समारोह, केंद्रीय मंत्री और विधायक ने दिया वर-वधू को आशीर्वाद।

बिल्सी, बदायूं 18 सितंबर ।

बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के अंबियापुर ब्लॉक परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री बी.एल. वर्मा और बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर नवविवाहित जोड़ों को सुखद दाम्पत्य जीवन का आशीर्वाद दिया।

इस दौरान केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गरीब और वंचित परिवारों की बेटियों के सम्मानपूर्वक विवाह के लिए चलाई जा रही यह योजना बेहद कल्याणकारी है। यह योजना न सिर्फ जरूरतमंद परिवारों के लिए संबल बनी है, बल्कि बेटियों के सम्मान और सामाजिक समरसता को भी मजबूत कर रही है।

समारोह में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जोड़ों ने सात फेरे लिए। प्रशासन की ओर से नवविवाहित दंपतियों को उपहार और सहायता राशि प्रदान की गई।

इस मौके पर जिलाधिकारी अविनाश राय, सीडीओ गामिनी सिंगला, पूर्व प्रदेश मंत्री डी.पी. भारती, बिल्सी चेयरमैन ज्ञानदेवी सागर, एमएलसी प्रतिनिधि शारदेंदु पाठक, ब्लॉक प्रमुख उझानी शिशुपाल शाक्य, ब्लॉक प्रमुख अंबियापुर रेखा भारती, ब्लॉक प्रमुख इस्लामनगर गजेंद्र सिंह यादव, पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश सागर, क्षेत्रीय महामंत्री ब्रज क्षेत्र राजेश्वर सिंह पटेल सहित अधिकारी, पार्टी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस