5:26 pm Friday , 18 September 2026
BREAKING NEWS

वज़ीरगंज ब्लॉक स्तरीय उमंग प्रतियोगिता सम्पन्न

वज़ीरगंज ब्लॉक स्तरीय उमंग प्रतियोगिता सम्पन्न

– सीडीओ की पहल पर हुआ प्रतियोगिताओं का आयोजन , बेसिक के छात्रों ने दिखाया ज्ञान व प्रतिभाओं का नमूना , बीएसए व बीईओ ने किया दीप प्रज्ज्वलन
छात्रों के अभिभावक भी हुए सम्मानित

वज़ीरगंज । जनपद में मुख्य विकास अधिकारी की पहल पर जनपद के परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत ग्रामीण आंचलो के छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करने और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने के उद्देश्य से चल रही *उमंग—एक पहचान’* प्रतियोगिताओं के क्रम में आज जनपद के विकास क्षेत्र वज़ीरगंज में ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन ब्लॉक संसाधन केंद्र पर किया गया । प्रतियोगिता का शुभारम्भ बीएसए नवीन कुमार एवं बीईओ दिलीप कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर के किया । कार्यक्रम में सभी प्रतियोगिताएं निष्पक्ष निगरानी एवं वीडियोग्राफी में संचालित की गई जिसकी सराहना बीएसए ने की तथा परिणाम आने पर विजयी प्रतिभगियों को पुरस्कृत किया तथा जनपद में प्रतिभाग करने के लिए शुभकामनाएं प्रदान की गईं। इस मौके पर एआरपी , नोडल शिक्षक निर्णायक मंडल एवं कार्यालय स्टाफ का विशेष सहयोग रहा । कार्यक्रम का सफल संचालन शायर व शिक्षक डॉ हिलाल बदायूँनी ने किया ।

शुक्रवार को नगर के ब्लॉक संसाधन केंद्र पर सीडीओ के मार्गदर्शन व बीएसए के निर्देशन एवं बीईओ के संयोजन में उमंग एक पहचान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । प्रतियोगिताओं के तहत कक्षा 1, 2 व 3 के विद्यार्थियों के लिए अंग्रेजी एवं हिंदी बाल कविता प्रतियोगिता, , कक्षा 4 व 5 के लिए कहानी सुनाओ, सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी एवं अंग्रेजी डिक्टेशन प्रतियोगिताएं ,कक्षा 6, 7 व 8 के विद्यार्थियों के लिए निर्धारित विषयों पर भाषण, सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी, अंग्रेजी डिक्टेशन तथा हिंदी-अंग्रेजी डिबेट प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं । प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बीएसए नवीन कुमार ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति क्षमता, सामान्य ज्ञान, भाषा कौशल एवं रचनात्मक प्रतिभा का विकास करना है। बीईओ दिलीप कुमार ने कहा ‘उमंग—एक पहचान’ कार्यक्रम का उद्देश्य परिषदीय विद्यालयों के बच्चों की छिपी प्रतिभाओं को सामने लाना, उनमें प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित करना तथा शैक्षिक एवं सह-शैक्षिक गतिविधियों के प्रति रुचि बढ़ाना है।
कार्यक्रम का संचालन कर रहे शायर व शिक्षक डॉ हिलाल बदायूँनी ने अपने अंदाज में कहा

यही जुनून यही एक ख़्वाब मेरा है
वहीं चराग़ जला दूँ जहां अंधेरा है

प्रगियोगिता में भावना कृतिका मानव निकहत अमिता प्रगति गोपी सौम्या देवेश रूबी चमन नैना आदि ने प्रथम पुरस्कार प्रदान किया तत्पश्चात द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने के साथ साथ सभी प्रतिभगियों को सांत्वना पुरुस्कार प्रदान किये गए एवम कार्यक्रम में मौजूद सभी अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया । इस अवसर पर बीएसए बीईओ के अलावा उप्राप्राथमिक शिक्षक संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष विनेश मिश्रा , आरएसएम के ब्लॉक अध्यक्ष धीरज कुमार , इंद्रेश कुमार , एआरपी डॉ हिलाल अहमद , राजेन्द्र कुमार शर्मा , अनुप कुमार शर्मा , व नोडल में अवनीश कुमार , मोहित मिश्रा , मनोज कुमार , लाल सिंह , विनोद कुमार , शुभम सैनी , धर्मेंद्र कुमार एवं निर्णायक मंडल में अमित गुप्ता प्रियंका सिंह , प्रवीण गुप्ता , पूजा प्रियंका सक्सेना विनोद शिवानी , व रंगोली टीम में नीरज रश्मि निधि एवं कार्यलय स्टाफ में अमित कुमार सुमित पटेल नरेश राजेश योगेंद्र सुजीत आदि का विशेष सहयोग रहा ।

विज्ञापन एक्सप्रेस