उझानी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने काटा केक, दीर्घायु की कामना की।
उझानी-बदांयू 17 सितंबर।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा हर्षोल्लास के साथ जन्मदिन मनाया गया। शहर के भाजपा नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल के कार्यालय पर केक काटकर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री जी का जन्मदिवस मनाया।
इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश की प्रगति एवं जनकल्याण के लिए किए जा रहे ऐतिहासिक कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने कहा –
नरेंद्र मोदी जी केवल एक व्यक्ति नहीं, एक विचार हैं, एक युग हैं। उन्होंने भारत को विश्वगुरु बनाने का जो संकल्प लिया है, वह हर भारतीय का संकल्प है। उनका जीवन त्याग, तपस्या और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। हम सभी कार्यकर्ता उनके नेतृत्व में राष्ट्र प्रथम के भाव के साथ काम करने के लिए संकल्पित हैं। मैं ईश्वर से उनके सुदीर्घ और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।
इस अवसर पर महामंत्री एम.एम. सिंह लोधी, नगर उपाध्यक्ष संदीप सक्सेना, नगर उपाध्यक्ष गोविंद मित्तल, नगर उपाध्यक्ष विवेक राष्ट्रवादी, नगर मंत्री गोविंद सपरा एवं बूथ अध्यक्ष धर्मवीर यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


