
विद्युत उपकेंद्र में विधि-विधान से हुई विश्वकर्मा पूजा
कुंवर गांव। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर गुरुवार को कुंवर गांव विद्युत उपकेंद्र में धार्मिक माहौल देखने को मिला। विभागीय कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा कर आरती उतारी और प्रसाद बांटा।
अवर अभियंता मोहम्मद मियां कुरैशी के नेतृत्व में कर्मचारियों ने उपकेंद्र में विद्युत आपूर्ति से जुड़े उपकरणों और मशीनों की भी पूजा-अर्चना की। इस दौरान कर्मचारियों ने विद्युत व्यवस्था सुचारु रूप से चलने और अपने कार्यों में सफलता की कामना की।
कार्यक्रम में टीजी-2 पंकज कुमार, एसएसओ सतीश, संविदा कर्मी जापान सिंह, प्रेमपाल, मंगली, सुमित और राजीव आदि मौजूद रहे। पूजा के बाद कर्मचारियों ने एक-दूसरे को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दीं।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


