बदायूं
कछला घाट से कांवड़िए की बाइक चोरी, 25 दिन बाद दर्ज हुई FIR।
उझानी-बदांयू 17 सितंबर।
बरेली से डाक कांवड़ लेने कछला घाट आए युवक की बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने 25 दिन बाद रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित 24 अगस्त से थाने के चक्कर काट रहा था।
मामला थाना उझानी क्षेत्र का है। ग्राम पिपरिया कनक, पोस्ट पचपेड़ा, तहसील बहेड़ी जिला बरेली निवासी देवेंद्र पुत्र खुशाल चंद 23 अगस्त को अपनी हीरो स्प्लेंडर से कछला घाट डाक कांवड़ लेने आया था। 24 अगस्त को तड़के स्नान और कांवड़ भरने के दौरान घाट पर खड़ी उसकी बाइक चोरी हो गई।
पीड़ित का आरोप है कि उसने उसी दिन थाना उझानी में तहरीर दी थी, लेकिन काफी तलाश के बाद भी बाइक नहीं मिली और पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। 25 दिन तक भटकने के बाद आखिरकार पुलिस ने उसकी तहरीर पर चोरी का मुकदमा पंजीकृत किया है। मामले की जांच PS Ujhani को सौंपी गई है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


