3:43 pm Thursday , 17 September 2026
BREAKING NEWS

पीएम मोदी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प अभियान: मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर का शुभारंभ।

बदायूं

पीएम मोदी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प अभियान: मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर का शुभारंभ।

बदायूँ 17 सितंबर।

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूँ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, हरीश शाक्य और भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने रक्तदाताओं से भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया और कहा कि रक्त की एक-एक बूंद किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में अहम भूमिका निभाती है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान जैसे पुनीत कार्य में आगे आकर मानवता की सेवा में योगदान देने की अपील की।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक शेखूपुर धर्मेंद्र शाक्य, जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय, मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला, एमएलसी प्रतिनिधि शारदेंदु पाठक, मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. शिव कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग और अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस