बदायूं
तीन मोबाइल से सट्टे की खाईबाड़ी, 310 रुपये समेत एक गिरफ्तार
केशव गुप्ता
बदायूँ। फैजगंज बेहटा थाना पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन एंड्रायड मोबाइल फोन और 310 रुपये बरामद किए हैं।
पुलिस के मुताबिक, 15 सितंबर की रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम ओरछी के पास कार्रवाई की। इस दौरान तीन मोबाइल फोन से बोल-बोलकर सट्टा लगाकर खाईबाड़ी करते हुए अनिल पुत्र मूलचन्द निवासी ग्राम ओरछी, थाना फैजगंज बेहटा को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना फैजगंज बेहटा में मु0अ0सं0 204/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम-1867 के तहत मुकदमा दर्ज किया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
कार्रवाई थानाध्यक्ष कपिल कुमार के नेतृत्व में थाना फैजगंज बेहटा पुलिस टीम ने की।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


