7:47 pm Wednesday , 16 September 2026
BREAKING NEWS

ओजोन का सेवन – स्वास्थ्य का रक्षण – आचार्य संजीव रूप

विश्व ओजोन दिवस पर यज्ञ का आयोजन

ओजोन का सेवन – स्वास्थ्य का रक्षण : आचार्य संजीव रूप

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के यज्ञ तीर्थ गुधनी स्थित प्रज्ञा यज्ञ मंदिर में आर्य समाज के तत्वावधान में विश्व ओजोन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं वायु शुद्धि का संदेश देते हुए विशेष यज्ञ का आयोजन किया गया।
वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप ने कहा कि ओजोन परत पृथ्वी को सूर्य की हानिकारक पराबैंगनी किरणों से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। पर्यावरण को प्रदूषण से बचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की शुद्धि के लिए यज्ञ अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि प्रकृति हमें ब्रह्म मुहूर्त में प्रातः 4:00 से 6:00 तक ओजोन देती है !एस ए निशुल्क व्यवस्था परमात्मा की है इसका सब को लाभ उठाना चाहिए !
कार्यक्रम में राकेश आर्य, बद्री प्रसाद आर्य, कृष्णपाल आर्य, मास्टर अगरपाल सिंह, कुमारी कौशिकी रानी, श्रीमती कमलेश रानी, श्रीमती संतोष कुमारी तथा आर्य संस्कारशाला के बच्चे मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस