6:52 pm Wednesday , 16 September 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में तालाब का पानी घरों में घुसा, सड़के भी हुईं जलमग्न

बिल्सी । बदायूं के बिल्सी के खोसारा गांव में तालाब के लबालब भरने से ग्रामीणों की परेशानी बढ गई है। तालाब का गंदा पानी आसपास के घरों और सडकों पर जमा हो गया है। पानी घरों में घुसने से लोगों को रोजमर्रा के कामकाज में दिक्कत हो रही है। समस्या से परेशान ग्रामीणों ने बुधवार को जिम्मेदार लोगों के खिलाफ प्रदर्शन किया और बडे अधिकारियों से शिकायत कर समाधान की मांग की।
ग्रामीणों का कहना है कि तालाब का पानी बढने के साथ ही गंदगी भी गांव में फैल रही है। पानी के साथ तालाब से सांप और कीड़े निकलकर घरों तक पहंच रहे हैं इससे लोगों में अनहोनी की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणो ने तालाब की सफार्ई और पानी की निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों को अवगत कराया जा चृका है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हआ। जलभराव के कारण गांव में बीमारी फैलने का डर भी बना हआ है। बुधवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जिम्मेदारों का ध्यान समस्या आकर्षित की ओर
कराया। ग्रामीण विनीता देवी ने बताया कि तालाब पूरी तरह भर गया है। इसका गंदा पानी घरों और सडकों पर जमा होने से काफी परेशानी हो रही है। पानी के साथ तालाब से सांप और दूसरे कीड़े भी निकलकर घरों में पहंच रहे हैं। इससे परिवार के लोगों की सूरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।
कई बार शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समाधान
सावित्री देवी ने बताया कि जलभराव की समस्या क लेकर कर् बार अधिकारियों से शिकायत की जा चर्क है। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ ग्रामीणों का कहना है कि लगातार पानी जमा रहने से आने-जाने में परेशानी हो रही है और लोगों को गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है।
ग्रामीण नीलम ने आरोप लगाया कि तालाब के गंदे पानी और आसपास फैली गंदगी के कारण गांव में बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने तालाब की सफार्ड कराने के साथ ही पानी की निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है। खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) शैली गोविल ने बताया कि मामले की जानकारी है। संबंधित लोगों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीणों को जल्द राहत दिलाने के लिए समस्या का समाधान कराने की कार्रेवाई की जा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस