6:44 pm Wednesday , 16 September 2026
BREAKING NEWS

बदायूं: समरेर ब्लॉक में 54 पंचायत सहायकों को नोटिस, एक संविदा कर्मी बर्खास्त

बदायूं

बदायूं: समरेर ब्लॉक में 54 पंचायत सहायकों को नोटिस, एक संविदा कर्मी बर्खास्त

हाजिरी न लगाने और काम पूरा न करने का आरोप, ग्राम पंचायतों ने मांगा जवाब।

बदांयू से केशव गुप्ता की रिपोर्ट।

बदायूं 16 सितंबर ।

समरेर विकासखंड की विभिन्न ग्राम पंचायतों में तैनात 54 पंचायत सहायकों को नोटिस जारी किया गया है। इन पर नियमित हाजिरी न लगाने और सौंपे गए कार्य पूरे न करने सहित कई अनियमितताओं के आरोप हैं। यह कार्रवाई बुधवार को की गई।

ये नोटिस संबंधित ग्राम पंचायतों की ओर से जारी किए गए हैं। सहायकों से सफाई मांगी गई है।

एडीओ पंचायत मनोज कुमार ने बताया कि समरेर की ग्राम पंचायतों ने कुल 54 पंचायत सहायकों को नोटिस भेजे हैं। हाजिरी दर्ज न कराने और तय काम न करने पर यह कार्रवाई की गई है।

वहीं एक संविदा कर्मचारी को सेवा से हटा दिया गया है। बताया गया कि वह ड्यूटी के दौरान लखनऊ में हुए धरने में शामिल हुआ था। इसे गंभीरता से लेते हुए विभागीय कार्रवाई कर उसे बर्खास्त कर दिया गया।

अधिकारियों का कहना है कि पंचायत स्तर पर हाजिरी और कार्यों की निगरानी की जा रही है। नोटिस का जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस