3:47 pm Wednesday , 16 September 2026
BREAKING NEWS

नेतृत्व की नई जिम्मेदारियों से सशक्त हुए नन्हे लीडर्स

🌟 नेतृत्व की नई जिम्मेदारियों से सशक्त हुए नन्हे लीडर्स

फ्यूचर लीडर्स स्कूल में भव्य अलंकरण समारोह, छात्र-छात्राओं ने ली कर्तव्यनिष्ठा की शपथ

बिल्सी। फ्यूचर लीडर्स स्कूल में बुधवार को इन्वेस्टिचर सेरेमनी (अलंकरण समारोह) का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। समारोह में विद्यालय के विभिन्न हाउस एवं विद्यालय स्तर पर नेतृत्व की जिम्मेदारियों के लिए चयनित छात्र-छात्राओं को पदों से अलंकृत किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, आत्मविश्वास, उत्तरदायित्व, सहयोग एवं निर्णय लेने की भावना का विकास करना रहा।

समारोह में कौटिल्य हाउस से तनवी सिंह एवं ऋषभ निगम को प्रीफेक्ट, इकरा सिद्दीकी एवं अयान सिद्दीकी को कैप्टन तथा शगुन एवं शिवाक्ष गुप्ता को वाइस-कैप्टन का दायित्व सौंपा गया।

कल्पना हाउस में अली हुसैन एवं साक्षी सिंह को प्रीफेक्ट, नैतिक एवं दृष्टि यादव को कैप्टन तथा माधव एवं अरीबा खान को वाइस-कैप्टन बनाया गया।

कस्तूरबा हाउस में अंश चौहान एवं योगिता चौधरी को प्रीफेक्ट, इशिता एवं सोनू को कैप्टन तथा विराट एवं अनन्या माहेश्वरी को वाइस-कैप्टन की जिम्मेदारी दी गई।

वहीं कलाम हाउस में रवि प्रताप सिंह एवं खुशी को प्रीफेक्ट, विराट राठौर एवं गुनगुन को कैप्टन तथा अनामिका एवं वैभव माहेश्वरी को वाइस-कैप्टन नियुक्त किया गया।

विद्यालय स्तर पर हेड बॉय अक्ष सिंह एवं हेड गर्ल आरुशी शाक्य को चुना गया। स्पोर्ट्स इंचार्ज की जिम्मेदारी अर्पित शाक्य को, एक्टिविटी इंचार्ज का दायित्व समर्थ मौर्य एवं तमन्ना राठौर को तथा असेंबली इंचार्ज की जिम्मेदारी आरुष चौहान एवं ज्योति को सौंपी गई। विद्यालय में अनुशासन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए डिसिप्लिन इंचार्ज के रूप में समर्थ वार्ष्णेय एवं तान्या वार्ष्णेय को नियुक्त किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर वी. पी. सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नेतृत्व केवल किसी पद को प्राप्त करने का नाम नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों को ईमानदारी, अनुशासन एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि एक अच्छा विद्यार्थी अपने कार्यों और व्यवहार से दूसरों के लिए उदाहरण प्रस्तुत करता है।

विद्यालय के एमडी राहुल कुमार सिंह ने सभी नवनियुक्त छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल पुस्तकीय ज्ञान देना नहीं, बल्कि उन्हें जीवन की वास्तविक जिम्मेदारियों के लिए भी तैयार करना है। नेतृत्व के ऐसे अवसर विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, सहयोग, निर्णय क्षमता एवं जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं।

विद्यालय के प्राचार्य रविंद्र कुमार सिंह ने कहा कि इन्वेस्टिचर सेरेमनी विद्यार्थियों के लिए गौरव के साथ-साथ उत्तरदायित्व का अवसर भी है। उन्होंने नवनियुक्त छात्र-छात्राओं से अपने पद का सदुपयोग करते हुए विद्यालय में सकारात्मक वातावरण, अनुशासन एवं सहयोग की भावना को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

समारोह के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह एवं गर्व का माहौल देखने को मिला। नव-नियुक्त छात्र-छात्राओं ने अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निभाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य रविन्द्र सिंह, एकेडमिक हेड सी.के. शर्मा, जूनियर कॉर्डिनेटर परमेंद्र सिंह, प्राइमरी कॉर्डिनेटर केशव शर्मा, प्री-प्राइमरी कॉर्डिनेटर अनामिका सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। इनमें कीर्ति गुप्ता, निकिता गुप्ता, रूबी मौर्य, ट्विंकल जैन, सिदरा खान, विशेष चौहान, प्रीति श्रीवास्तव, तैबा फातमा, ऐश्वर्या माहेश्वरी, मोहिनी सिंह, शालिनी शर्मा, महिमा गुप्ता, साक्षी गुप्ता, विश्वदीपक शर्मा (पीटीआई), प्रशांत सिंह, मुनीश शर्मा, रागिनी मिश्रा, शिफा सैफी, प्रिया सैनी, आलिया तारिक, दीक्षा राठौर, काजल राठौर, रश्मि शर्मा, प्रज्ञा वार्ष्णेय, सोनिया गुप्ता, अनम अंसारी, अदिति वार्ष्णेय, श्रुतिकीर्ति, राधिका माहेश्वरी, प्रियंका सिंह, शुभी शर्मा, भावना शाक्य, खुशी, चमन सक्सेना, हर्ष यादव, कोमल शर्मा, संचित शर्मा, प्रीती माहेश्वरी, सनी शर्मा, आंचल, सृष्टि शर्मा एवं अंजू आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस