2:55 pm Wednesday , 16 September 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी : पुरानी कहासुनी को लेकर चार लोगों ने युवक को पीटा, जान से मारने की धमकी।

बिल्सी बदांयू 16 सितंबर।

बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव बांस बरौलिया में पुरानी कहासुनी को लेकर चार लोगों ने एक युवक के साथ गाली-गलौज व मारपीट की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित अजीत पुत्र रवेन्द्र सिंह निवासी बांस बरौलिया ने थाने में दी तहरीर में बताया कि दिनांक 14 सितंबर को दोपहर करीब 2 बजे गांव के ही रामवीर, अशोक व हीरालाल पुत्रगण आनंदी और अनमोल पुत्र अशोक पुरानी बात को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर चारों ने लात-घूंसों व लाठी-डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी।

पीड़ित की शिकायत पर थाना बिल्सी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक पुष्पराज सिंह को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस