बिल्सी, बदायूँ 16 सितंबर।
नगर पालिका परिषद बिल्सी के वार्ड सभासद और पत्रकार को फोन पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर थाना बिल्सी पुलिस ने दो सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
मोहल्ला नंबर 5 निवासी प्रखर माहेश्वरी उर्फ मिंकी पुत्र श्रीराम माहेश्वरी ने पुलिस को बताया कि वह नगर पालिका का वार्ड सभासद है और एक दैनिक समाचार पत्र का संवाददाता है।
आरोप है कि 14 सितंबर की रात करीब 10 बजे मोहल्ला नंबर 2 निवासी सुमित खासट और अमित खासट पुत्रगण अनिल खासट ने उसके मोबाइल पर फोन कर घर से बाहर आने को कहा। फोन पर ही गंदी-गंदी गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ित का कहना है कि आरोपियों से उसे और उसके परिवार की जान-माल को खतरा है।
तहरीर के आधार पर थाना बिल्सी में 15 सितंबर को अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक सचिन को सौंपी गई है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


