2:54 pm Wednesday , 16 September 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में ट्यूशन जा रहे दो छात्रों को बाइक ने मारी टक्कर, घायल।

बिल्सी बदायूं 16 सितंबर ।

थाना बिल्सी क्षेत्र के हरगनपुर मार्ग पर ट्यूशन पढ़ने जा रहे दो साइकिल सवार छात्रों को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का इलाज मेडिकल कॉलेज नौशेरा में चल रहा है। पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हरगनपुर निवासी ओमप्रकाश ने पुलिस को बताया कि 12 सितंबर को दोपहर करीब 3 बजे उनका बेटा विकास (18) और भतीजा अभिषेक (17) अपनी-अपनी साइकिल से उझानी ट्यूशन पढ़ने जा रहे थे। गांव के पास बिल्सी-उझानी रोड मोड़ पर सामने से आ रही बाइक ने लापरवाही से चलाते हुए दोनों को टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर गए। उनकी साइकिल और मोबाइल टूट गए। परिजन दोनों को निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज ले गए।

पुलिस के अनुसार पीड़ित की तहरीर पर 15 सितंबर को आरोपी बिपिन पुत्र चरन सिंह निवासी रफीनगर, थाना मुजरिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच उपनिरीक्षक राम सेवक सिंह राठौर को सौंपी गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस